यश की ‘टॉक्सिक’ में ‘टोनी’ और ‘करमाडी’ की खूंखार एंट्री! अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर का लुक वायरल

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। अब मेकर्स ने फिल्म की कास्ट में दो बड़े नाम—अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर को जोड़कर धमाका कर दिया है। अक्षय इस फिल्म में ‘टोनी’ और सुदेव ‘करमाडी’ के दमदार रोल में नजर आने वाले हैं।

निर्देशक गीतू मोहनदास के अनुसार, अक्षय ओबेरॉय का किरदार १९५० के दशक के विंटेज लुक से प्रेरित है। लंबी मूंछें और पुराने जमाने की अकड़ के साथ वह एक ऐसे शख्स के रूप में दिखेंगे, जो हिंसा को अपनी ताकत मानता है। वहीं, सुदेव नायर का लुक बेहद शांत लेकिन रहस्यमयी है। फ्लैट कैप और हाथ में बंदूक लिए सुदेव का ‘करमाडी’ अवतार फिल्म के डार्क और स्टाइलिश वर्ल्ड में रोमांच का तड़का लगाएगा।

गीतू मोहनदास ने दोनों एक्टर्स की तारीफ करते हुए कहा कि सुदेव कम शब्दों में बहुत कुछ कह देने वाले कलाकार हैं, जबकि अक्षय की स्क्रिप्ट को गहराई से समझने की आदत ने उनके किरदार को और भी मजबूत बना दिया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे दिग्गज सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई है और हिंदी सहित कई भाषाओं में १९ मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Author
  • Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *