डॉक्टर बनने के दबाव में बेटे ने की पिता की हत्या और शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया
February 24, 2026

लखनऊ के आशियाना में करियर के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया जहां एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता मनवेन्द्र सिंह चाहते थे कि उनका बेटा अक्षत नीट की परीक्षा देकर डॉक्टर बने लेकिन विवाद बढ़ने पर बेटे ने खौफनाक कदम उठाया। हत्या के बाद आरोपी ने शव के टुकड़े किए और उन्हें नीले ड्रम में छिपा दिया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपनी बहन के सामने ही शव को काटा और प्लास्टिक में भरा। लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस ने घर से ही क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।