अब मोबाइल से भरें ‘युवा साथी’ का फॉर्म! लंबी लाइनों से छुटकारा, घर बैठे मिलेंगे हर महीने 1500 रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार की ‘युवा साथी’ योजना (Yuvasathi Scheme) के लिए आवेदन करना अब काफी आसान हो गया है। अब युवाओं को साइबर कैफे के चक्कर काटने या कड़ी धूप में लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है। सरकार ने ‘बांग्लार युवा साथी’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन से ही आवेदन कर सकते हैं। इस नई प्रक्रिया से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आवेदन करना भी तनावमुक्त हो जाएगा।
आवेदन के लिए जरूरी शर्तें: ध्यान रहे कि जो युवा पहले से ही ‘लक्ष्मी भंडार’ या ‘कृषक बंधु’ जैसी किसी भी सरकारी वित्तीय योजना का लाभ उठा रहे हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, स्कॉलरशिप पाने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। 01-04-2026 तक आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और आवेदन में वर्तमान स्थिति ‘बेरोजगार’ (Unemployed) दर्ज करना अनिवार्य है।
ऐप डाउनलोड करने का तरीका: यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर नहीं मिलेगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल ds.wb.gov.in पर जाना होगा। वहां ‘Apply Online’ सेक्शन में जाकर ‘Download Mobile App’ पर क्लिक करें। लगभग 8.27 MB का यह ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन की सेटिंग में जाकर ‘Unknown Sources’ को अनुमति दें और इंस्टॉल करें।
दस्तावेजों की सूची: सभी दस्तावेज स्व-सत्यापित (Self-Attested) होने चाहिए। 300 KB के पीडीएफ फॉर्मेट में— माध्यमिक का एडमिट कार्ड, मार्कशीट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक और जाति प्रमाण पत्र तैयार रखें। 50 KB के जेपीईजी फॉर्मेट में फोटो और हस्ताक्षर की जरूरत होगी।
आवेदन प्रक्रिया: मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए ऐप में लॉगिन करें। अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और आधार नंबर सही-सही भरें। शैक्षणिक विवरण और बैंक खाते की जानकारी (IFSC कोड और अकाउंट नंबर) सावधानी से दर्ज करें। सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद ‘Final Submit’ पर क्लिक करें। इसके बाद एक ‘एप्लीकेशन आईडी’ जेनरेट होगी, जिसे संभाल कर रखें। आप ऐप के ‘Check Status’ ऑप्शन में जाकर अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं।