अपनी जान के खतरे को देखते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने लिया बड़ा फैसला

अपनी जान के खतरे को देखते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने लिया बड़ा फैसला

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जताई है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में चल रहे तनावपूर्ण माहौल और हालिया विरोध प्रदर्शनों के बीच खामेनेई ने शासन संचालन को लेकर एक अत्यंत गुप्त और महत्वपूर्ण योजना तैयार की है।

आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए खामेनेई ने अपने भरोसेमंद सहयोगी अली लारिजानी और कुछ खास सैन्य व राजनीतिक हस्तियों को देश की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। अमेरिका के साथ जारी युद्ध की आशंका और आंतरिक चुनौतियों के मद्देनजर यह कदम ईरान की भविष्य की राजनीति के लिए निर्णायक माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *