गर्भावस्था के दौरान हाई शुगर बन सकती है शिशु के मस्तिष्क के लिए बड़ा खतरा
February 24, 2026

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गर्भावस्था में मां का अनियंत्रित शुगर लेवल बच्चे में मिर्गी या दौरे पड़ने के जोखिम को ४० प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। लगभग २३ लाख नवजातों पर किए गए शोध से पता चला है कि टाइप-१ या टाइप-२ डायबिटीज से पीड़ित माओं के बच्चों के मानसिक विकास पर गंभीर असर पड़ता है।
डॉक्टरों के अनुसार, रक्त में अतिरिक्त ग्लूकोज प्लेसेंटा के जरिए भ्रूण तक पहुंचकर सूजन पैदा करता है, जो भविष्य में न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का कारण बनता है। सुरक्षित भविष्य के लिए विशेषज्ञों ने गर्भधारण से पहले शुगर नियंत्रण, नियमित निगरानी और संतुलित आहार की सलाह दी है।