बार-बार फोन चेक करने की आदत छीन सकती है आपकी याददाश्त और मानसिक शांति

बार-बार फोन चेक करने की आदत छीन सकती है आपकी याददाश्त और मानसिक शांति

दिन में बार-बार फोन अनलॉक करना और अत्यधिक स्क्रीन टाइम आपके मस्तिष्क की एकाग्रता और सीखने की क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। शोध के अनुसार, बार-बार नोटिफिकेशन देखने से डोपामाइन का संतुलन बिगड़ता है, जिससे तनाव बढ़ता है और वर्किंग मेमोरी कमजोर होती है। यह आदत मानसिक थकान का कारण बनती है, जिससे कार्यक्षमता में ८० प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।

लगातार स्क्रीन देखने से डिजिटल आई सिंड्रोम और बच्चों में मायोपिया का खतरा बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए विशेषज्ञों ने नोटिफिकेशन बंद रखने और हर २० मिनट में आंखों को आराम देने की सलाह दी है। सोने से एक घंटे पहले फोन का त्याग करना मानसिक स्वास्थ्य और बेहतर फोकस के लिए अनिवार्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *