ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आवास पर बम की धमकी से मचा हड़कंप

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आवास पर बम की धमकी से मचा हड़कंप

कैनबरा स्थित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के आधिकारिक निवास ‘द लॉज’ में मंगलवार रात बम की खबर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर प्रधानमंत्री को तुरंत वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। करीब तीन घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर सुरक्षा घेरा सामान्य किया गया।

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने पुष्टि की है कि अब सार्वजनिक सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया में राजनेताओं और विशिष्ट समुदायों के खिलाफ ऑनलाइन और वास्तविक धमकियों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। सरकार ने ऐसी हिंसक चुनौतियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा जांच टीमों को तैनात किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *