ब्राजील में मूसलाधार बारिश का कहर ढाया और कुदरत के इस तांडव में गई 14 जानें
February 24, 2026

ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी शहर जुइज़ डी फोरा में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने भारी तबाही मचाई है जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 440 लोग बेघर हो गए हैं। प्रशासन ने शहर में सार्वजनिक आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।
फरवरी माह में हुई इस ऐतिहासिक बारिश के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। मौसम विभाग ने मिनास गेरैस और रियो डी जनेरियो सहित 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।