युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने बताया निडर बब्बर शेर

युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने बताया निडर बब्बर शेर

दिल्ली के एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भोपाल में किसान महाचौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। पुलिस ने चिब को राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता के उल्लंघन के आरोप में चार दिनों की हिरासत में लिया है।

राहुल गांधी ने युवा कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बताते हुए कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इन युवाओं के खून में देशभक्ति है और उन्होंने ही देश में आईटी और हरित क्रांति जैसे बड़े बदलाव लाए हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं के इन प्रयासों और योगदान को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *