धर्म के नाम पर मां का तिरस्कार २२ साल बाद बेटे ने घर बुलाने से किया इनकार
February 24, 2026

कोलकाता के शेल्टर होम में रह रही ६२ वर्षीय सुशीला मुर्मू को हैम रेडियो ने बिहार में उनके बेटे से मिलवाया। २२ साल के लंबे इंतजार के बाद वीडियो कॉल पर मां को देखते ही बेटे ने अपनाने से मना कर दिया।
बेटे का तर्क है कि वे अब हिंदू धर्म मानते हैं, इसलिए ईसाई धर्म न छोड़ने तक मां को घर में जगह नहीं मिलेगी। इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ हैम रेडियो ने पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है।