उदयपुर में ‘विराश’ की शादी के लिए 3 लेयर सुरक्षा! इंटरनेशनल एजेंसी संभालेगी सुरक्षा का जिम्मा

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। विजय की टीम द्वारा साझा किए गए इस पत्र में पीएम मोदी ने दोनों परिवारों को बधाई दी और नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पीएम मोदी ने संदेश में क्या कहा? प्रधानमंत्री ने लिखा, “यह विजय और रश्मिका के जीवन के एक नए और सुंदर अध्याय की शुरुआत है। आप दोनों फिल्मों की पटकथाओं (scripts) से अनजान नहीं हैं, लेकिन आपकी असल जिंदगी का यह ईश्वर-लिखित अध्याय, जो प्यार और स्नेह से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन के जादू को भी पीछे छोड़ देगा।” उन्होंने ‘सखा सप्तपदा भव’ के महत्व को बताते हुए उन्हें जीवनभर का साथी बनने का आशीर्वाद दिया।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ‘विराश’ का नाम: इस कपल ने अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर ‘द वेडिंग ऑफ विराश’ (The Wedding of ViRash) नाम दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शादी स्थल पर तीन स्तरीय (3-layer) सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसमें स्थानीय पुलिस और हैदराबाद के सुरक्षाकर्मियों के अलावा एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को भी तैनात किया गया है। यह शादी पूरी तरह से दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार संपन्न होगी।