कैप्सिकम की ऐसी सब्जी जिसके आगे पनीर भी फेल! उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी यह दही कैप्सिकम रेसिपी

शिमला मिर्च (Capsicum) का इस्तेमाल अक्सर चाइनीज डिशेज या सलाद में होता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे इसे बनाने का एक खास भारतीय अंदाज। ‘दही कैप्सिकम’ एक ऐसी डिश है जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है। यह ग्रेवी वाली सब्जी लंच या डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है।

सामग्री:

  • शिमला मिर्च: ३ मध्यम (लंबे टुकड़ों में कटी हुई)
  • दही: २ बड़े चम्मच (फेंटा हुआ)
  • तेल: १ बड़ा चम्मच
  • पंचफोरन: १ छोटा चम्मच
  • अदरक और हरी मिर्च: कुटी हुई (स्वादानुसार)
  • मूंगफली का पाउडर: २ बड़े चम्मच
  • मसाले: कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला
  • नमक और चीनी: स्वादानुसार
  • कसूरी मेथी: आधा चम्मच

बनाने की विधि: १. कड़ाही में तेल गर्म करें और पंचफोरन का तड़का लगाएं। इसमें कुटी हुई अदरक-मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर हल्का भूनें। २. अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें। ध्यान रहे कि शुरुआत में नमक न डालें ताकि मिर्च कुरकुरी रहे। इसे मध्यम आंच पर भूनें। ३. जब शिमला मिर्च हल्की भुन जाए, तब इसमें जीरा और धनिया पाउडर डालें। इसके बाद मूंगफली का पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ४. अब गैस की आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें। दही डालते ही इसे लगातार चलाएं ताकि मसाला फटे नहीं। ५. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालें। अंत में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर गरमा-गरम परोसें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *