YouTube का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹89 में मिलेगा प्रीमियम वाला मजा, स्क्रीन लॉक होने पर भी बजता रहेगा गाना

गूगल ने यूट्यूब यूजर्स को एक बड़ी सौगात देते हुए अपने ‘YouTube Premium Lite’ सब्सक्रिप्शन में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। अब मात्र ८९ रुपये के किफायती प्लान में यूजर्स को ‘बैकग्राउंड प्ले’ की सुविधा मिलेगी। २५ फरवरी को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया कि अब लाइट यूजर्स फोन की स्क्रीन लॉक करने के बाद या किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते समय भी यूट्यूब वीडियो और म्यूजिक सुन सकेंगे।

अभी तक यह फीचर केवल महंगे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन तक ही सीमित था। लेकिन अब बजट यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए गूगल ने इसे लाइट वर्जन में भी शामिल कर दिया है।

₹89 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

  • बैकग्राउंड प्ले: फोन लॉक होने पर भी ऑडियो चालू रहेगा।
  • विज्ञापन मुक्त अनुभव: अधिकांश गानों और वीडियो में कोई एड शो नहीं होगा।
  • ऑफलाइन डाउनलोड: इंटरनेट न होने पर भी डाउनलोड किए गए वीडियो देखे जा सकेंगे।

हालांकि, ‘प्रीमियम लाइट’ में कुछ सीमाएं भी हैं। इसमें ‘जंप अहेड’, ‘क्यूइंग’ और ‘कंटिन्यू वॉचिंग’ जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे, जो महंगे प्रीमियम प्लान में उपलब्ध होते हैं। साथ ही, कुछ चुनिंदा कंटेंट में विज्ञापन दिख सकते हैं। यूट्यूब ब्लॉग के मुताबिक, यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम खर्च में म्यूजिक और वीडियो का आनंद लेना चाहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *