“याद रखिएगा एक दिन सरकार मैं चलाऊंगा!” सिलीगुड़ी में पुलिस अधिकारी को बीजेपी विधायक की चेतावनी

सिलीगुड़ी के रेस्तरां और होटलों में मिल रहे सड़े हुए मांस और गंदगी को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बुधवार को इस मुद्दे पर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक शंकर घोष की पुलिस कर्मियों के साथ तीखी नोकझोंक हुई। गुस्से में विधायक ने पुलिस अधिकारी को धमकी भरे लहजे में कहा, “याद रखिएगा एक दिन सरकार मैं चलाऊंगा। आप खुद को क्या समझते हैं!”

क्या है मामला? हाल ही में सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाकों में हुई छापेमारी के दौरान रेस्तरां के फ्रीज से सड़ा हुआ मांस और बासी खाना बरामद हुआ था। इसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे थे। वहां पुलिस की भारी तैनाती देखकर वह नाराज हो गए और आरोप लगाया कि शहर में अपराध बढ़ रहा है और पुलिस कार्यालयों की सुरक्षा में व्यस्त है।

तृणमूल का पलटवार: टीएमसी ने विधायक के इस बयान को उनका अहंकार बताया है। डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि शंकर घोष केवल सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। नगर निगम अपना काम नियम के अनुसार कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *