अनिल अंबानी के राजमहल पर ED का कब्जा! ३৭১৬ करोड़ का ‘Abode’ बंगला अटैच, मुश्किल में उद्योगपति

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्योगपति अनिल अंबानी का मुंबई स्थित आलीशान बंगला ‘Abode’ अटैच कर लिया है। इस संपत्ति की कीमत ३৭১৬ करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के खिलाफ चल रही बैंक धोखाधड़ी की जांच के तहत की गई है। पलि हिल स्थित इस १७ मंजिला इमारत में छत पर हेलिपैड जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जांच में देरी को लेकर ED की आलोचना की थी, जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी एक्शन मोड में आ गई है। अनिल अंबानी को कल यानी २६ फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उनकी पत्नी टीना अंबानी भी ED के रडार पर हैं, खासकर न्यूयॉर्क में खरीदी गई एक विवादित संपत्ति के सिलसिले में।

क्या है मामला? अनिल अंबानी ने २०२० में खुद को ब्रिटिश अदालत में दिवालिया घोषित किया था, लेकिन उनकी कंपनियों के हालिया सौदों ने फिर से सुर्खियां बटोरीं। अब ED ने उनके खिलाफ चल रहे तीन ECIR के तहत कुल १२,००० करोड़ की संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *