बिधाननगर स्टेशन पर धू-धू कर जली हावड़ा लोकल! महिला कोच के नीचे लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

कोलकाता के व्यस्त बिधाननगर स्टेशन पर बुधवार शाम एक बड़ा रेल हादसा टल गया। हावड़ा लोकल ट्रेन जैसे ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर ४ पर पहुंची, उसके पिछले महिला डिब्बे के नीचे बने बैटरी बॉक्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काला धुआं देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और जान बचाने के लिए लोग ट्रेन से कूदने लगे।

कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर ४:१५ बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लगी ही थी कि अचानक धमाके जैसी आवाज के साथ धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई। गनीमत रही कि ट्रेन रुक चुकी थी, जिससे सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। स्थानीय हॉकरों और यात्रियों ने स्टेशन पर मौजूद अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझाने की कोशिश शुरू की, जिससे बड़ी तबाही टल गई।

यातायात प्रभावित: इस घटना के कारण सियालदह मेन और बनगांव सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए ठप हो गई। हावड़ा लोकल के पीछे आ रही कई ट्रेनें रास्ते में ही रुक गईं। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को हटाकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *