‘मौसा से ही शादी करूंगी, उन्हीं के साथ रहूंगी’, भतीजी की जिद देख उड़े सबके होश; यूपी के फतेहपुर में हाईवोल्टेज ड्रा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के शादीपुर इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ एक नाबालिग लड़की अपनी मौसी के घर छुट्टियां मनाने और उनकी डिलीवरी के बाद मदद करने आई थी, लेकिन इस दौरान उसे अपने ही मौसा से प्यार हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की अब अपनी मौसी की सौतन बनने और उसी घर में रहने की जिद पर अड़ गई है।

सड़क पर मचा हंगामा: जब लड़की के घरवाले उसे जबरदस्ती वापस ले जाने आए, तो उसने जाने से मना कर दिया और चीख-चीखकर कहा कि वह अपने मौसा से शादी करना चाहती है। लड़की ने भीड़ के सामने तर्क दिया कि “कई लोगों की दो पत्नियां होती हैं, तो वह क्यों नहीं रह सकती?” इस ड्रामे को देखने के लिए मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

१८ महीने से चल रहा था चक्कर: पीड़ित महिला (मौसी) ने बताया कि उसकी भतीजी पिछले १८ महीनों से उनके साथ रह रही थी। उसे अपनी बहन की बेटी मानकर घर में जगह दी थी, लेकिन उसने पति के साथ ही रिश्ता बना लिया। परिवार ने पहले भी इसे सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन अब मामला पुलिस और सार्वजनिक बदनामी तक पहुँच गया है। इलाके में इस अजीबोगरीब प्रेम कहानी को लेकर भारी तनाव और चर्चा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *