चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर शुभेंदु अधिकारी को दिखाया जूता! बंगाल बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को मंगलवार को कोलकाता में मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के कार्यालय में प्रवेश करते समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा। टीएमसी समर्थित बीएलओ (BLO) कार्यकर्ताओं ने न केवल उन्हें काले झंडे दिखाए, बल्कि जूते दिखाकर ‘चोर-चोर’ के नारे भी लगाए। इस घटना के बाद बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
हाईकोर्ट में मामला: शुभेंदु अधिकारी के वकील ने बुधवार को कोलकाता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। बीजेपी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में विपक्षी नेता को अपमानित किया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हाईकोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने की अनुमति दे दी है। वहीं, शुभेंदु ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सबकी तस्वीरें ली गई हैं और चुनाव नतीजों के बाद हिसाब होगा।
बीएलओ का पलटवार: दूसरी ओर, टीएमसी समर्थित बीएलओ संगठन ने हेयर स्ट्रीट थाने में शुभेंदु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शुभेंदु अपने साथ ‘गुंडों’ को लेकर आए थे, जिन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की।