हावड़ा मर्डर केस! ३ गिरफ्तार, लेकिन ‘विधायक का करीबी’ मुख्य शूटर अब भी फरार!

हावड़ा के पिलखाना में २७ वर्षीय प्रमोटर शफीक खान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद वकील उर्फ ​​मुन्ना और दिलदार हुसैन हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद मुख्य आरोपी हारून खान और रोहित हुसैन ने बिलाल के कोलकाता स्थित ठिकाने पर शरण ली थी। हालांकि, मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

वीडियो वायरल, सियासत तेज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मुख्य आरोपी हारून खान हावड़ा उत्तर से टीएमसी विधायक गौतम चौधरी की बाइक पर पीछे बैठा दिख रहा है। विपक्ष का आरोप है कि ‘सत्ता के करीबी’ होने की वजह से ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद मुख्य कातिलों तक नहीं पहुंच पा रही है। पूरे इलाके में टायर जलाकर प्रदर्शन किया जा रहा है और जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

पत्रकार पर हमला: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर चोट इस पूरी घटना की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एबीपी आनंदा के पत्रकार मयूख ठाकुर चक्रवर्ती पर बदमाशों ने बर्बर हमला किया। हमले में मयूख की नाक की हड्डी टूट गई और सिर से खून बहने लगा। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह से कुछ देर पहले पुलिस की भारी टुकड़ी (RAF) गुजरी थी, वहीं बदमाशों ने निडर होकर पत्रकार को लहूलुहान कर दिया। इस घटना ने हावड़ा की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *