होली पर घर जाना हुआ आसान! पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे चलाएगा १२८ विशेष ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

आगामी होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने घोषणा की है कि यात्रियों की सुविधा के लिए १४ जोड़ी विशेष ट्रेनें कुल १२८ फेरे (Trips) लगाएंगी। फरवरी २०२६ से ११ जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें पहले से ही पटरी पर हैं, और अब तीन और विशेष ट्रेनों के संचालन का विवरण साझा किया गया है।

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल:

  • टाटानगर-कटिहार स्पेशल (०৮১৮১/০৮১৮২): टाटानगर से यह ट्रेन २ मार्च से ३० मार्च तक हर सोमवार दोपहर १:३० बजे रवाना होगी। वापसी में कटिहार से ३ मार्च से ३१ मार्च तक हर मंगलवार सुबह १०:३० बजे चलेगी।
  • अगरतला-गुवाहाटी स्पेशल (০৫৬২৮/০৫६২৭): अगरतला से ५ मार्च से २६ मार्च तक हर गुरुवार शाम ७:०० बजे प्रस्थान करेगी। वापसी दिशा में गुवाहाटी से ६ मार्च से २७ मार्च तक हर शुक्रवार दोपहर १:१५ बजे रवाना होगी।
  • किशनगंज-लालकुआं स्पेशल (০৫৭৪১/০৫৭৪২): किशनगंज से ५ मार्च से २६ मार्च तक हर गुरुवार सुबह ८:३० बजे चलेगी। वापसी में लालकुआं से ६ मार्च से २७ मार्च तक हर शुक्रवार रात ८:४० बजे रवाना होगी।

स्टेशनों पर विशेष इंतजाम त्योहार के दौरान स्टेशनों पर भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने ‘क्राउड मैनेजमेंट’ का खास प्लान तैयार किया है। प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, हेल्प डेस्क और ऑन-ग्राउंड स्टाफ तैनात किए गए हैं। यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल और सुव्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफॉर्म पर कड़े निर्देश दिए गए हैं। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *