दीवारों पर दिखेगी भारत-फ्रांस की दोस्ती! 15 शहरों में शुरू हुआ ‘वॉल आर्ट इंडिया’ का जादू

भारत और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को नया आयाम देने के लिए ‘वॉल आर्ट इंडिया’ अपने 5वें संस्करण के साथ वापस आ गया है। 10 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक चलने वाला यह उत्सव देश के 15 शहरों की सार्वजनिक दीवारों को खुली दीर्घाओं (ओपन गैलरी) में बदल रहा है। एलायंस फ्रांसेज़ नेटवर्क, फ्रांसीसी दूतावास और इंस्टीट्यूट फ्रांसेज़ के नेतृत्व में यह पहल 2021 से शहरी परिदृश्य को सुंदर बनाने का काम कर रही है।

कला का अंतरराष्ट्रीय सफर: इस एक महीने की यात्रा में चार विश्व प्रसिद्ध कलाकार शामिल हैं: भारत के खातरा (Khatra), और फ्रांस के काशिंग (Kashingk), केसादी (Kezadi) और दे एमकेओ (De MKEO)। ये कलाकार स्थानीय समुदायों, युवाओं और एनजीओ के साथ मिलकर ऐसी विशाल पेंटिंग्स (म्यूरल) बना रहे हैं जो पहचान की स्वतंत्रता, स्त्री शक्ति और सामूहिक यादों का जश्न मनाती हैं।

विशेष आकर्षण: इस साल का फोकस ‘महिला रचनात्मकता’ पर है। 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में एक ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीन कलाकार मिलकर एक विशाल सहयोगी म्यूरल बनाएंगे। अब तक इस अभियान के तहत भारत और श्रीलंका में 40 से अधिक कलाकृतियां बनाई जा चुकी हैं। जेएसडब्ल्यू (JSW) और अपोलो टायर्स जैसे भागीदारों के सहयोग से यह आंदोलन भारतीय शहरों को अधिक समावेशी और जीवंत बना रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *