सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बड़ी जीत जरूरी; चिदंबरम स्टेडियम में फिर दिखेगा स्पिन का जादू

दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन भारत आज टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए यह मैच सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने का आखिरी मौका है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारत को न केवल जीतना होगा, बल्कि नेट रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से विजय हासिल करनी होगी।
मौसम और पिच का मिजाज: फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि चेन्नई में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि, 70% से अधिक उमस (Humidity) खिलाड़ियों के लिए कड़ी परीक्षा ले सकती है। चेन्नई की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रही है, ऐसे में भारत वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की तिकड़ी के साथ मैदान पर उतर सकता है। जिम्बाब्वे ने हाल ही में बड़ी टीमों को हराकर सबको चौंकाया है, इसलिए भारत उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा।