प्रोडक्शन की दुनिया में जीशू सेनगुप्ता और सौरव दास का कदम; ‘अभिमान’ में दिखेंगे प्रसेनजीत और शुभश्री

बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जीशू सेनगुप्ता और सौरव दास अब निर्माता की भूमिका में नजर आएंगे। उनके प्रोडक्शन हाउस ‘व्हाई सो सीरियस फिल्म्स’ की पहली फिल्म ‘अभिमान’ का शुभ मुहूर्त एनटी वन स्टूडियो में संपन्न हुआ। इंद्रदीप दासगुप्ता के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के मुहूर्त पर प्रसेनजीत चटर्जी, सृजित मुखर्जी और शुभश्री गांगुली जैसे सितारों का जमावड़ा लगा।

फिल्म की पटकथा और संवाद श्रीजातो बंद्योपाध्याय ने लिखे हैं। ‘अभिमान’ एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है, जिसमें प्रसेनजीत, शुभश्री और खुद जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मुहूर्त के दौरान सौरव दास काफी भावुक दिखे और उन्होंने अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद किया। वहीं प्रसेनजीत चटर्जी ने स्टूडियो में मुहूर्त की पुरानी परंपरा के लौटने पर खुशी जताई। फिल्म की शूटिंग 5 मार्च से शुरू होने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *