टीएमसी की उम्मीदवार सूची में बड़ा उलटफेर! 78 हारी हुई सीटों पर नए चेहरे, कई दिग्गजों का कट सकता है पत्ता

2026 के विधानसभा चुनाव में जीत का चौका लगाने के लिए तृणमूल कांग्रेस अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी उन 78 सीटों पर नए और युवा चेहरों को उतारने की तैयारी में है जहां 2021 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस बार ‘स्वच्छ छवि’ और ‘युवा जोश’ को प्राथमिकता दी जा रही है।

संभावित बड़े बदलाव:

  • बेहाला पश्चिम: शिक्षक भर्ती घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा। उनकी जगह किसी साफ-सुथरी छवि वाले स्थानीय पार्षद को मौका मिल सकता है।
  • अदला-बदली: बाबुल सुप्रियो को बालीगंज से हटाकर उनके गृह क्षेत्र उत्तरपाड़ा भेजा जा सकता है, जिससे कंचन मल्लिक का पत्ता कट सकता है। बालीगंज से शोभनदेब चट्टोपाध्याय को चुनाव लड़ाया जा सकता है।
  • युवा नेता: देवांशु भट्टाचार्य और तृणांकुर भट्टाचार्य जैसे छात्र नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। भांगड़ में नौशाद सिद्दीकी के खिलाफ सीपीएम छोड़कर आए प्रतीक उर रहमान को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
  • उत्तर कोलकाता: दिग्गज नेता स्वर्णकमल साहा की जगह उनके बेटे संदीपन साहा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *