उदयपुर में विजय-रश्मिका की शाही शादी! हैदराबादी बिरयानी से कूर्गी मीट तक, देखें वेडिंग मेनू की पूरी लिस्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित कपल विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध रहे हैं। राजस्थान के उदयपुर से ३० किलोमीटर दूर एक शानदार महल में गोपनीय तरीके से विवाह समारोह संपन्न हो रहा है। बुधवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जोड़े को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद इस शादी की चर्चा और तेज हो गई है।

शादी के मेनू की बात करें तो मेहमानों के लिए कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के पारंपरिक व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है। रश्मिका चूंकि कर्नाटक से हैं और विजय हैदराबाद से, इसलिए भोजन में दोनों संस्कृतियों का मेल दिख रहा है। स्वागत पेय (Welcome Drink) के रूप में नारियल पानी रखा गया है। मुख्य भोजन में प्रसिद्ध हैदराबादी दम बिरयानी, ‘नाटू कोडी पुलुसु’ (चिकन करी), मेदु वड़ा और कीमा समोसा शामिल हैं।

रश्मिका के पैतृक स्थान कूर्ग का स्वाद चखाने के लिए ‘कदम्बुटु’ और मशहूर ‘पांडी करी’ भी मेनू का हिस्सा है। मीठे में ‘मैसूर पाक’ ने मेहमानों का दिल जीत लिया। खास बात यह है कि सभी व्यंजन पारंपरिक तरीके से केले के पत्ते पर परोसे जा रहे हैं। गुरुवार सुबह शादी के बाद, यह जोड़ा ४ मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा, जिसमें फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *