पीएम मोदी का वैश्विक धमाका! इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता बने!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। आज, गुरुवार (26 फरवरी) को पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) के जादुई आंकड़े को पार कर गई है। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते डिजिटल प्रभाव का भी प्रमाण है।

साल 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने वाले पीएम मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के सबसे आकर्षक और सक्रिय डिजिटल स्पेस में बदल दिया है। दिलचस्प बात यह है कि लोकप्रियता के मामले में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी बहुत पीछे छोड़ दिया है। जहां पीएम मोदी 100 मिलियन पर हैं, वहीं ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या फिलहाल 43.2 मिलियन है। यानी मोदी की लोकप्रियता ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है।

वैश्विक नेताओं की रैंकिंग: इंस्टाग्राम डेटा के अनुसार, पीएम मोदी इस सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर डोनाल्ड ट्रंप हैं, जबकि तीसरे स्थान पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो (15 मिलियन) हैं। चौथे स्थान पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा (14.4 मिलियन) और पांचवें स्थान पर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन (11.6 मिलियन) हैं। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली 6.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ छठे स्थान पर हैं।

भारतीय राजनीति में वर्चस्व: देश के अन्य नेताओं की तुलना में भी पीएम मोदी काफी आगे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इंस्टाग्राम पर 16.1 मिलियन और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह स्पष्ट है कि डिजिटल वर्ल्ड में पीएम मोदी का कोई सानी नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *