जम्मू-कश्मीर रचने जा रहा है इतिहास! हुबली में नबी की घातक गेंदबाजी से केएल राहुल और पडिक्कल फेल!

जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गई है। मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी में 5 विकेट खोकर 220 रन ही बना सकी है। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, जिसके आधार पर वह अभी भी 364 रनों की विशाल बढ़त बनाए हुए है।

आकिब नबी की आग उगलती गेंदें: पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी ने फाइनल में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (13) को सस्ते में चलता किया। इसके बाद एक ही ओवर में करुण नायर और आर. समरण को शून्य पर आउट कर कर्नाटक की कमर तोड़ दी। कप्तान देवदत्त पडिक्कल भी महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मयंक अग्रवाल की जुझारू पारी: एक तरफ जहां विकेट गिर रहे थे, वहीं पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल ने मोर्चा संभाले रखा। मयंक ने 176 गेंदों में अपना शानदार शतक पूरा किया और दिन का खेल खत्म होने तक 130 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रेयस गोपाल (27) ने उनका साथ निभाने की कोशिश की, लेकिन युधवीर ने उन्हें आउट कर साझेदारी तोड़ दी। फिलहाल मयंक और कृतिक कृष्ण (27*) क्रीज पर मौजूद हैं। कर्नाटक को अगर मैच में बने रहना है, तो मयंक को चौथे दिन एक बड़ी मैराथन पारी खेलनी होगी, वरना जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी चैंपियन बनने की दहलीज पर खड़ा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *