मता सरकार का बड़ा तोहफा: हर ब्लॉक में बनेगा वर्ल्ड क्लास ‘मॉडल स्कूल’, शिक्षक भर्ती पर भी मिले संकेत!

पश्चिम बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए ममता सरकार ने 2,500 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। ‘एनहेंसिंग स्कूल एजुकेशन इन वेस्ट बंगाल’ कार्यक्रम के तहत राज्य के 430 सरकारी स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ में बदला जाएगा। इस परियोजना का 70% खर्च एशियाई विकास बैंक (ADB) उठाएगा, जबकि 30% राज्य सरकार देगी।

शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक और पिछड़े 87 ब्लॉकों में दो स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक लैब और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा होगी। साथ ही, भाषा की बाधा दूर करने के लिए इन स्कूलों में बंगाली और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में शिक्षा दी जाएगी।

मंत्री ने बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती के भी संकेत दिए हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य माध्यमिक स्तर से ही व्यावसायिक प्रशिक्षण (Vocational Training) और STEM शिक्षा को बढ़ावा देना है। अगले 5 वर्षों में इन स्कूलों का कायाकल्प पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *