बड़ी जीत! दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया हुए बाइज्जत बरी!

दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक खुशियां लेकर आया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़ी राहत देते हुए इस मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सीबीआई इन दोनों नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रही है।

कोर्ट का फैसला सुनते ही अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया खुशी से झूम उठे। अदालत परिसर से बाहर निकलते समय केजरीवाल की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि उनके साथ न्याय हुआ है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भावुक होते हुए कहा, “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आज सत्य की जीत हुई है।” यह फैसला न केवल केजरीवाल और सिसोदिया के लिए व्यक्तिगत जीत है, बल्कि आगामी चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के लिए एक संजीवनी बूटी की तरह है। सीबीआई के लिए यह फैसला एक बड़ी विफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *