मार्च में 12 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार! होली और रामनवमी पर ट्रेडिंग पर लगेगा ब्रेक

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मार्च 2026 का महीना काफी छोटा होने वाला है। इस महीने वीकेंड (शनिवार और रविवार) और प्रमुख त्योहारों को मिलाकर कुल 12 दिन शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, महीने के कुल दिनों का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा छुट्टियों में निकल जाएगा। ऐसे में व्यापारियों और निवेशकों को अपनी निवेश रणनीति पहले से ही तैयार कर लेनी चाहिए।

मार्च की 3 प्रमुख ट्रेडिंग छुट्टियां: सप्ताह के 9 नियमित अवकाशों (4 शनिवार और 5 रविवार) के अलावा, मार्च में तीन विशेष छुट्टियां हैं:

  • 3 मार्च (मंगलवार): होली के अवसर पर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।
  • 26 मार्च (गुरुवार): रामनवमी के उपलक्ष्य में ट्रेडिंग नहीं होगी।
  • 31 मार्च (मंगलवार): श्री महावीर जयंती के कारण महीने के आखिरी दिन भी बाजार में ताला लगा रहेगा।

होली और ट्रेडिंग का समय: निवेशकों के बीच असमंजस था कि होली की छुट्टी कब होगी। स्पष्ट कर दें कि 3 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी, जबकि 4 मार्च से बाजार अपने सामान्य समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहेगा। इन छुट्टियों के दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी मार्केट समेत सभी सेगमेंट में लेनदेन बंद रहेगा। लंबी छुट्टियों के कारण बाजार में लिक्विडिटी पर असर पड़ सकता है, इसलिए विशेषज्ञों की सलाह है कि अपनी पोजीशन को सावधानीपूर्वक मैनेज करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *