ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत! इजरायली हमले से दहल उठा तेहरान, 40 दिनों के शोक का ऐलान

मध्य पूर्व में एक युग का अंत हो गया है और युद्ध की ज्वाला अब और भयानक रूप ले चुकी है। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर (IRIB) ने रविवार सुबह आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई एक सैन्य हमले में ‘शहीद’ हो गए हैं। इस खबर ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर अब तेहरान ने भी मुहर लगा दी है।

खामेनेई का पूरा परिवार खत्म: खबरों के अनुसार, यह हमला खामेनेई के आवास को निशाना बनाकर किया गया था। इस भीषण बमबारी में न केवल खामेनेई, बल्कि उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोते की भी मौत हो गई है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ी न्यूज एजेंसी ‘फ़ार्स’ ने बताया कि हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादा और कमांडर मोहम्मद पाकपौर सहित पांच अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं।

नेतृत्व का संकट और परमाणु युद्ध की आहट: खामेनेई 1989 से ईरान की सत्ता की कमान संभाले हुए थे। उनके किसी उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान न होने के कारण अब ईरान में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद ईरान अब अपना सबसे घातक हथियार निकाल सकता है। पूरी दुनिया अब इस बात से डरी हुई है कि क्या ईरान इजरायल और अमेरिका पर परमाणु हमला (Nuclear Attack) करेगा?

ट्रम्प का मास्टरस्ट्रोक: डोनाल्ड ट्रम्प ने इस ऑपरेशन को “इतिहास के बुरे लोगों का अंत” करार दिया है। हालांकि, ईरान में इस समय मातम के साथ-साथ बदले की आग सुलग रही है। 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक के बीच, ईरान की अगली चाल क्या होगी, इस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *