तेहरान में कयामत की रात! अमेरिका-इजरायल के भीषण हमले में शीर्ष नेतृत्व खत्म, परमाणु युद्ध का खतरा

मध्य पूर्व में एक युग का अंत हो गया है और युद्ध की ज्वाला अब और भयानक रूप ले चुकी है। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर (IRIB) ने रविवार सुबह आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई एक सैन्य हमले में ‘शहीद’ हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दावे पर अब तेहरान ने भी मुहर लगा दी है। 28 फरवरी को इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले ने ईरान के सत्ता केंद्र को तहस-नहस कर दिया है।

खामेनेई का पूरा परिवार खत्म: खबरों के अनुसार, इजरायल ने खामेनेई के आवास पर कम से कम 30 बम गिराए थे। इस भीषण बमबारी में न केवल खामेनेई, बल्कि उनकी बेटी, दामाद, बहू और पोते की भी मौत हो गई है। इजरायली मीडिया का दावा है कि खामेनेई के शव की तस्वीरें ट्रम्प और नेतन्याहू को दिखाई गई हैं। ट्रम्प ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “इतिहास का सबसे दुष्ट इंसान अब नहीं रहा।” उन्होंने इसे ईरानी लोगों के लिए अपनी आजादी वापस पाने का सुनहरा मौका बताया है।

नेतृत्व का संकट और परमाणु युद्ध की आहट: खामेनेई 1989 से ईरान की सत्ता की कमान संभाले हुए थे। उनके किसी उत्तराधिकारी के नाम का ऐलान न होने के कारण अब ईरान में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद ईरान अब अपना सबसे घातक हथियार निकाल सकता है। ईरान ने पहले ही सऊदी अरब, कुवैत और कतर जैसे सात देशों पर जवाबी हमला कर दिया है। पूरी दुनिया अब इस बात से डरी हुई है कि क्या ईरान अब परमाणु हमला (Nuclear Attack) करेगा?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *