साउथ सुपरस्टार विजय की २७ साल की शादी खतरे में! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों से हड़कंप

दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार और ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के प्रमुख थलापति विजय का सुखी संसार बिखरने की कगार पर है। उनकी पत्नी संगीता स्वर्णलिंगम ने २७ साल पुराने रिश्ते को खत्म करने के लिए तलाक का मामला दर्ज कराया है। १९९९ में शादी के बंधन में बंधे इस पावर कपल के अलग होने की खबर ने पूरे देश के प्रशंसकों को सदमे में डाल दिया है। जेसन संजय और दिव्या शाशा के माता-पिता अब कोर्ट की चौखट पर खड़े हैं।

अदालत में दाखिल याचिका में संगीता ने विजय पर बेवफाई और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता का दावा है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध है। याचिका के अनुसार, उन्हें २०२१ में पहली बार इस अफेयर के बारे में पता चला था। विजय ने तब रिश्ता तोड़ने का वादा किया था, लेकिन वे अब भी उस अभिनेत्री के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों और विदेश यात्राओं पर जाते हैं।

संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर विजय के साथ अपनी निजी तस्वीरें पोस्ट करती थी, तो विजय ने कभी आपत्ति नहीं जताई। यह उनके और उनके बच्चों के लिए अपमानजनक था। संगीता के अनुसार, विजय ने अब उन पर वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए हैं और उनका घूमना-फिरना भी सीमित कर दिया है। विशेष विवाह अधिनियम के तहत व्यभिचार (Adultery) और क्रूरता (Cruelty) के आधार पर यह तलाक मांगा गया है। फिलहाल विजय की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *