वर्ल्ड वॉर 3 की दस्तक? इजरायल ने तोड़ी खामोशी, ईरान ने खाली किया आसमान, अब होगा परमाणु पलटवार!

मध्य पूर्व (Middle East) से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। हफ्तों के तनाव के बाद, आखिरकार इजरायल ने ईरान पर सीधा हमला बोल दिया है। शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान शक्तिशाली विस्फोटों की आवाजों से गूंज उठी। यह हमला इतना सटीक और भीषण था कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के आवास के पास भी धमाकों की खबर है। हमले के तुरंत बाद पूरे ईरान में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

तेहरान की सड़कों पर मंजर बेहद डरावना है। आसमान में धुएं का गुबार है और चारों तरफ एम्बुलेंस की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की ओर भाग रहे हैं। ईरान ने तुरंत अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) को बंद कर दिया है और जवाबी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इजरायल में भी युद्ध के सायरन बजने लगे हैं और सभी स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।

अमेरिका की भूमिका और तेल संकट रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल का यह हमला अमेरिका की रणनीतिक योजना का हिस्सा है। फारस की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोत पहले से ही तैनात हैं। असल में, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) दुनिया की 60% तेल आपूर्ति का केंद्र है। ईरान ने पहले ही इसे बंद करने की धमकी दी थी। अमेरिका और इजरायल किसी भी कीमत पर इस मार्ग को खुला रखना चाहते हैं, और यह हमला उसी दबाव की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

भारतीयों के लिए एडवाइजरी भारत सरकार ने बिगड़ते हालात को देखते हुए पहले ही अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी थी। कल चीन और अमेरिका ने भी अपने दूतावासों के जरिए नागरिकों को तत्काल निकलने को कहा था। युद्ध की आशंका अब हकीकत में बदल चुकी है और भारतीय विदेश मंत्रालय स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

परमाणु युद्ध का खतरा इस बार का टकराव पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक घातक हो सकता है। विशेषज्ञों को डर है कि अगर ईरान ने पलटवार किया, तो वह अपने परमाणु विकल्पों का इस्तेमाल कर सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो यह न केवल मिडिल ईस्ट बल्कि पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होगा। दुनिया एक बार फिर तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर खड़ी नजर आ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *