बड़ी खबर: चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं? वोटर लिस्ट से विधायक का नाम गायब, ‘विचाराधीन’ सूची में पहुंचे तोराफ हुसैन!

पश्चिम बंगाल में एसआईआर (SIR) की फाइनल वोटर लिस्ट आते ही सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दक्षिण दिनाजपुर की कुमारगंज सीट से दो बार के विधायक तोराफ हुसैन मंडल का नाम ही ‘विचाराधीन’ (Pending) सूची में डाल दिया गया है। इसका मतलब है कि फिलहाल वह एक वैध मतदाता नहीं हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं आता है, तो वह चुनाव कैसे लड़ेंगे?

विधायक तोराफ हुसैन का कहना है कि उनके पिता के नाम की स्पेलिंग में छोटी सी गलती थी, जिसके लिए वह सुनवाई (Hearing) में भी शामिल हुए थे और सभी दस्तावेज जमा किए थे। उनके परिवार के बाकी सभी सदस्यों के नाम लिस्ट में हैं, लेकिन सिर्फ उनका नाम ही पेंडिंग रखा गया है। उन्होंने इसे भाजपा की साजिश करार देते हुए कहा, “मैं 36 साल सरकारी नौकरी कर चुका हूँ, पेंशनर हूँ और मौजूदा विधायक हूँ। मेरा नाम काटना समझ से परे है।”

विधायक के साथ-साथ उनके क्षेत्र के एक ही बूथ के करीब 350 लोगों के नाम भी इसी सूची में हैं। इस घटना के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। विधायक अब इस मामले को लेकर चुनाव आयोग और राज्य नेतृत्व के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *