‘खमेनेई जैसा शैतान खत्म!’ ट्रंप की दहाड़ से कांपा ईरान, हमले के जवाब में इजरायली ठिकानों पर बरसने लगी मिसाइलें

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व (Middle East) में बारूद की गंध फैल गई है। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में खमेनेई के मारे जाने की पुष्टि के बाद ईरान ने औपचारिक रूप से युद्ध का बिगुल फूंक दिया है। तेहरान ने इजरायली और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए ईरान को विनाश की चेतावनी दी है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, “खमेनेई, जो इतिहास के सबसे क्रूर शैतानों में से एक था, अब नहीं रहा। अगर ईरान ने दोबारा हमला करने की हिमाकत की, तो हम ऐसी ताकत से जवाब देंगे जिसे उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।” ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका अब ‘जैसे को तैसा’ वाली नीति अपनाएगा। ईरान के हमलों के बाद पूरे इजरायल में रेड अलर्ट जारी है और दुनिया की नजरें अब व्हाइट हाउस के अगले कदम पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *