होली पर कोलकाता मेट्रो में कटौती! 272 की जगह चलेंगी केवल 60 ट्रेनें, दोपहर बाद शुरू होगी सेवा
March 1, 2026
कोलकाता मेट्रो ने 3 मार्च को होली (डोलजात्रा) के अवसर पर सेवाओं में भारी कटौती की घोषणा की है। सुबह के समय यात्री कम होने के कारण अधिकतर लाइनों पर सेवाएं दोपहर 2:30 बजे के बाद ही शुरू होंगी। मुख्य रूट जैसे दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया लाइन पर केवल 60 सेवाएं उपलब्ध होंगी, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 272 होती है। हावड़ा मैदान से साल्ट लेक सेक्टर फाइव (ग्रीन लाइन) के लिए पहली मेट्रो दोपहर 3 बजे मिलेगी। जोका-माजेरहाट और कवि सुभाष-बेलेघाटा रूट पर भी दोपहर 2:30 बजे के बाद ही पहली ट्रेन चलेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर के बाद ही स्टेशन पहुंचें।