‘अल्लाहू अकबर…’ खामेनेई की मौत की खबर पढ़ते-पढ़ते फूट-फूटकर रोने लगा न्यूज एंकर!

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर ने पूरे मध्य-पूर्व में हड़कंप मचा दिया है। शनिवार तड़के अपने दफ्तर में अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हमले का शिकार हुए खामेनेई की मौत की पुष्टि खुद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने की है। इस दुखद समाचार को पढ़ते समय एक न्यूज एंकर के सिसकियों और आंसुओं ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

लाइव बुलेटिन में टूटा सब्र का बांध सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘VISEGRAD24’ के एक न्यूज एंकर ने ‘अल्लाहू अकबर’ के साथ बुलेटिन की शुरुआत की। जैसे ही उन्होंने खामेनेई की ‘शहादत’ और उनके जीवन के संघर्षों का जिक्र किया, वे अपने आंसू नहीं रोक पाए। एंकर लाइव कैमरे के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे। ईरान में इस समय मातम का माहौल है और वहां ४० दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।

ईरान का भविष्य अब किसके हाथ में? १९८९ से ईरान की सत्ता को नियंत्रित करने वाले खामेनेई ने अपने पीछे कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी नहीं छोड़ा है। उनके परिवार के कई सदस्यों की भी इस हमले में मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किए गए दावे के बाद अब ईरान ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। नेतृत्व के इस शून्य ने ईरान के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता बढ़ गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *