चीन का ‘फिसड्डी’ माल! पाकिस्तान के बाद अब ईरान भी ठगा गया, HQ-9B ने दिया धोखा!

अमेरिका और इजरायल के विनाशकारी हमलों ने न केवल ईरान को हिला कर रख दिया है, बल्कि चीनी सैन्य उपकरणों की गुणवत्ता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। ईरान ने अपनी सुरक्षा के लिए चीन से अरबों डॉलर में HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा था, लेकिन जंग के मैदान में यह ‘चाइनीज माल’ पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। तेहरान की सुरक्षा में तैनात यह सिस्टम इजरायली लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहा, जिसके कारण ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को अपनी जान गंवानी पड़ी।

चीन का दावा था कि HQ-9B रूस के S-300 और अमेरिका के पैट्रियट सिस्टम से बेहतर है। २६० किलोमीटर की रेंज और एक साथ १०० लक्ष्यों को ट्रैक करने की क्षमता का दावा करने वाला यह सिस्टम असलियत में इजरायली तकनीक के सामने घुटने टेक बैठा। पहले पाकिस्तान में भी यह चीनी सिस्टम बुरी तरह विफल रहा था, और अब ईरान में इसकी विफलता ने पूरी दुनिया में चीनी हथियारों की साख गिरा दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान ने नतांज परमाणु परिसर और तेहरान जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर इसे तैनात किया था, लेकिन इजरायल ने इस सुरक्षा घेरे को बड़ी आसानी से तोड़ दिया। क्या चीन ने ईरान को घटिया माल बेचा या फिर अमेरिका-इजरायल की सैन्य शक्ति के आगे बीजिंग का विज्ञान अभी भी बच्चा है? इस विफलता के बाद अब तेहरान के सैन्य हलकों में चीन के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *