नामांकन से पहले बढ़ी धड़कनें! क्या चुनाव लड़ पाएंगे मंत्री तजमुल? डेटा विवाद में फंसा नाम!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा की राजनीति में हड़कंप मच गया है। राज्य के मंत्री तजमुल हुसैन का नाम चुनाव आयोग की अंतिम मतदाता सूची में ‘विचाराधीन’ (Adjudication) श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि उनके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में कुछ विसंगतियां पाई गई हैं, जिनकी जांच अब अदालत द्वारा नियुक्त न्यायिक अधिकारी कर रहे हैं। यदि नामांकन की अंतिम तिथि तक यह मामला नहीं सुलझता है, तो मंत्री जी का चुनाव लड़ना मुश्किल हो सकता है।

तजमुल हुसैन फिलहाल हरिश्चंद्रपुर से विधायक हैं और राज्य सरकार में राज्य मंत्री हैं। १८ जनवरी को चुनाव आयोग ने उन्हें डेटा में गड़बड़ी को लेकर नोटिस भेजा था। शनिवार को जब फाइनल लिस्ट आई, तो उनका नाम क्लियर नहीं था। टीएमसी नेतृत्व इस बात से चिंतित है कि अगर समय रहते नाम लिस्ट में नहीं जुड़ा, तो पार्टी को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ सकता है।

मालदा जिला टीएमसी के नेताओं का कहना है कि वे इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। पार्टी को डर है कि कहीं विपक्षी दलों के दबाव में इस प्रक्रिया में देरी न कर दी जाए। फिलहाल, तजमुल हुसैन के राजनीतिक भविष्य पर ‘सस्पेंस’ बरकरार है और हरिश्चंद्रपुर से लेकर कोलकाता तक इसी बात की चर्चा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *