खामेनेई की मौत का बदला: ईरान ने दुबई के वर्ल्ड फेमस होटल को बनाया निशाना, मची भारी तबाही!

मध्य पूर्व की जंग अब दुबई की आलीशान इमारतों तक पहुंच गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के विरोध में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर भीषण हमला बोला है। दुनिया के पहले ७-सितारा होटल कहे जाने वाले ‘बुর্জ अल अरब’ पर ईरान का एक आत्मघाती ड्रोन जा गिरा, जिससे होटल के अगले हिस्से में भीषण आग लग गई। इस हमले में होटल की विश्वप्रसिद्ध वास्तुकला को भारी नुकसान पहुंचा है।

दुबई की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ईरान ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास भी मिसाइलें दागी हैं। पाम जुमेराह और दुबई एयरपोर्ट पर भी धुएं के गुबार देखे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने न केवल दुबई बल्कि अबू धाबी और कतर में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों के करीब हमले किए हैं। खामेनेई के पूरे परिवार के खात्मे के बाद ईरान अब ‘आर-पार’ की जंग के मूड में है। इस तनाव के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति ठप होने का खतरा पैदा हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *