वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! बीडीओ से लेकर विधायक तक का नाम ‘वेटिंग’ में, बंगाल में मचा हड़कंप!

पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची जारी होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। उत्तर २४ परगना जिले में १.४२ लाख से अधिक नाम काट दिए गए हैं, जबकि ६ लाख नाम ‘विचाराधीन’ (Under Adjudication) श्रेणी में हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में संदेशखली-१ के बीडीओ सायंतन सेन और आमडांगा से टीएमसी के तीन बार के विधायक रफिकुर रहमान का नाम भी शामिल है।

बीडीओ सायंतन सेन मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर के मतदाता हैं, जहाँ १४,१५४ लोगों के नाम विचाराधीन हैं। विधायक रफिकुर रहमान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि २०११ से विधायक रहने के बाद भी उन्हें नागरिकता का प्रमाण देना पड़ रहा है, जो बेहद दुखद है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के नाम इस श्रेणी में हैं, उन्हें दस्तावेज जमा करने का मौका दिया जाएगा और सत्यापन के बाद ही उनके नाम फाइनल किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *