LoC पर पाकिस्तान की नापाक हिमाकत! भारतीय सेना ने ड्रोन पर बरसाईं गोलियां, पुंछ सेक्टर में हाई अलर्ट

दुनिया भर में जारी युद्ध की स्थितियों के बीच भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक पाकिस्तानी ड्रोन के घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। सुबह करीब 6:10 बजे डिगवार इलाके में तैनात सतर्क जवानों ने आसमान में एक संदिग्ध रोशनी देखी, जो पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दाखिल हो रही थी।

जैसे ही ड्रोन ने भारतीय सीमा को छुआ, जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और उसे मार गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की गड़गड़ाहट सुनते ही ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में भाग गया। पिछले तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब पुंछ में ड्रोन देखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि इन ड्रोन्स का इस्तेमाल ड्रग्स, हथियार या विस्फोटक गिराने के लिए किया जा रहा है। हाल ही में जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर से ड्रोन द्वारा गिराई गई 40 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की गई थी। फिलहाल, भारतीय सेना ने फॉरवर्ड पोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान (Search Operation) चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *