सावधान इंडिया! ईडन में इन 3 कैरेबियाई सितारों से है खतरा, जरा सी चूक और वर्ल्ड कप से बाहर

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच ‘आर-पार’ की जंग है। जो जीतेगा वो सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटाएगा, और जो हारेगा उसका सफर यहीं खत्म हो जाएगा। हालांकि ईडन में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन वेस्टइंडीज की टीम में 3 ऐसे ‘मैच विनर’ हैं जो भारतीय टीम के अरमानों पर पानी फेर सकते हैं:

  • शिमरोन हेटमायर: इस टूर्नामेंट में हेटमायर का बल्ला आग उगल रहा है। 6 मैचों में 221 रन और 182 का स्ट्राइक रेट उनकी खतरनाक फॉर्म की गवाही दे रहा है। अगर हेटमायर क्रीज पर जम गए, तो भारतीय स्पिनर्स के लिए उन्हें रोकना नामुमकिन हो जाएगा।
  • रोमारियो शेफर्ड: शेफर्ड एक ऐसे ऑलराउंडर हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। हैट्रिक सहित 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके शेफर्ड डेथ ओवर्स में अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
  • रोस्टन चेस: भारतीय टॉप ऑर्डर के लिए चेस की ऑफ-स्पिन सबसे बड़ी चुनौती होगी। पावरप्ले में स्पिन के खिलाफ भारतीय ओपनर्स की कमजोरी का फायदा उठाने के लिए विंडीज उन्हें पहले ही ओवर में ला सकती है। ईडन की पिच पर चेस की फिरकी भारत के लिए घातक साबित हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *