वर्ल्ड कप विजेता ऋचा घोष के साथ हुआ अपमान! वोटर लिस्ट में नागरिकता पर उठा सवाल

साल 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाली स्टार खिलाड़ी ऋचा घोष आज एक अजीब मुश्किल में फंसी हैं। सिलीगुड़ी की रहने वाली ऋचा और उनकी बहन सोमाश्री घोष का नाम नई वोटर लिस्ट में ‘अंडर एडज्यूडिकेशन’ (Under Adjudication) यानी विचाराधीन श्रेणी में डाल दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि उनकी नागरिकता या दस्तावेजों पर सवाल उठाए गए हैं।

प्रशासन की लापरवाही? ऋचा के पिता देबाशीष घोष ने बताया कि उन्होंने ऋचा का जन्म प्रमाण पत्र और सभी जरूरी दस्तावेज समय पर जमा कर दिए थे। चूंकि ऋचा मैचों में व्यस्त थीं, इसलिए उनके पिता ने ही फॉर्म भरा था। फिर भी, उन्हें सुनवाई के लिए नहीं बुलाया गया और अब उनका नाम लिस्ट से गायब है। पश्चिम बंगाल में इस बार करीब 65 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जिनमें यह वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी भी शामिल है।

मेयर ने जताई नाराजगी: सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस खिलाड़ी ने भारत का मान दुनिया भर में बढ़ाया, उसके दस्तावेजों पर सवाल उठाना समझ से परे है। प्रशासन अब फिर से ऋचा के दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है और मुख्यमंत्री को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *