मासूम की ‘लकी मनी’ से पिता ने किया ऐश! पाई-पाई वसूलने के लिए पिता को कोर्ट तक घसीट ले गया बेटा

चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक पिता ने अपने १० साल के बेटे की सालों की मेहनत और बचत के पैसे चुराकर अपनी दूसरी शादी में खर्च कर दिए। लेकिन इस छोटे से बच्चे ने हार नहीं मानी और अपने हक के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया।

क्या है ‘लकी मनी’ विवाद? चीन में नए साल पर बच्चों को लाल लिफाफे में पैसे दिए जाते हैं, जिसे ‘सौभाग्य का धन’ माना जाता है। इस बालक ने बचपन से ही इन पैसों को जमा किया था, जो करीब ८२,७५० युआन (लगभग १० लाख भारतीय रुपये) हो गए थे। माता-पिता के तलाक के बाद जब मां ने बैंक अकाउंट चेक किया, तो पता चला कि पिता ने सारा पैसा निकालकर अपनी दूसरी शादी में उड़ा दिया है।

कोर्ट का फैसला: बेटे ने जब पैसे वापस मांगे और पिता ने इनकार कर दिया, तो मामला कोर्ट पहुंच गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, कोर्ट ने पिता को कड़ी फटकार लगाई और आदेश दिया कि वह बेटे के पैसे ब्याज सहित तुरंत लौटाए। सोशल मीडिया पर लोग इस बहादुर बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *