मिडिल ईस्ट में कोहराम! ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, जहाज पर सवार थे १५ भारतीय

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच ओमान के पास एक तेल टैंकर ‘स्काईलाइट’ पर बड़ा हमला हुआ है। ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के पास हुए इस हमले में चार नाविक घायल हो गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस जहाज पर सवार २० क्रू मेंबर्स में से १५ भारतीय नागरिक हैं।
यह हमला ओमान के मसंदम प्रायद्वीप के पास हुआ। अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहे इस टैंकर को निशाना बनाने के पीछे क्षेत्रीय युद्ध की संभावना जताई जा रही है। हमले के तुरंत बाद ओमान की नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी २० नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायल भारतीय और ईरानी नाविकों का इलाज चल रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमला उसी ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा हो सकता है, जिस पर ईरान के लिए अवैध तेल परिवहन का आरोप था। इस हमले से कुछ ही देर पहले ओमान के दुक्म बंदरगाह पर भी दो ड्रोन गिरे थे। चूंकि दुनिया का २०% तेल इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए इस हमले ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ओमान के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।