पुराना स्वाद, नया अंदाज! सहजन (Drumstick) की ‘बाटी चचरी’ से बढ़ाएं इम्यूनिटी, नोट करें रेसिपी
March 2, 2026

बदलते मौसम में सर्दी और बुखार से बचने के लिए सहजन (Sajne Data) एक रामबाण इलाज है। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सहजन की ‘बाटी चचरी’ दादी-नानी के जमाने की एक मशहूर डिश है। अगर आप भी इस मौसम में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो सहजन की यह खास रेसिपी जरूर ट्राई करें।
बनाने की विधि: सबसे पहले सहजन और आलू को लंबे आकार में काट लें। सरसों और खसखस (Posto) का पेस्ट तैयार कर लें। कड़ाही में तेल गर्म कर आलू भूनें, फिर उसमें काला जीरा और सूखी मिर्च का तड़का लगाएं। सहजन और मसाले डालकर अच्छी तरह भूनें और थोड़ा पानी डालकर पकने दें। अंत में कच्चा सरसों का तेल ऊपर से डालें और गरमा-गरम चावल के साथ परोसें। यह डिश न केवल स्वादिष्ट है बल्कि आपकी सेहत के लिए भी वरदान है।