त्योहारों से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा! ७,४०० रुपये बोनस के लिए आया ऑनलाइन कैलकुलेटर
March 2, 2026

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष २०२५-२६ के एड-हॉक बोनस (Bonus) की गणना अब बहुत आसान हो गई है। वित्त विभाग ने मेमोरेंडम नंबर ८११-एफ(पी२) के तहत एक ऑनलाइन बोनस कैलकुलेटर लॉन्च किया है। इसकी मदद से कर्मचारी अब यह जान सकेंगे कि उन्हें ७,४०० रुपये का पूरा बोनस मिलेगा या आनुपातिक (Pro-rata) आधार पर राशि दी जाएगी।
नियम के अनुसार, ४६,००० रुपये तक के मासिक वेतन वाले कर्मचारी ही इस बोनस के पात्र हैं। यदि किसी कर्मचारी का वेतन साल के बीच में प्रमोशन या इंक्रीमेंट के कारण बदल गया है, तो यह कैलकुलेटर उस ‘मिड-ईयर ओवरलैप’ की गणना भी खुद कर लेगा। ६ महीने से अधिक की सेवा वाले कर्मचारी अपने कार्यकाल के आधार पर सटीक राशि देख सकते हैं। यह टूल स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ कैजुअल और कंसोलिडेटेड पे वाले कर्मचारियों के लिए भी उपलब्ध है।