‘गोरी चमड़ी वाले ट्रंप…’! ईरान मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने ट्रंप और नेतन्याहू को घेरा

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की हत्या के बाद जारी तनाव पर एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘गोरी चमड़ी वाला ट्रंप’ कहकर संबोधित किया और उन पर निशाना साधा। उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भी कड़ी आलोचना की। ओवैसी का कहना है कि किसी देश की संप्रभुता का उल्लंघन कर वहां हमला करना पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है।
ओवैसी ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने और ग्लोबल लीडरशिप दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत को इस तरह की आक्रामकता की निंदा करनी चाहिए। ओवैसी के अनुसार, अगर दुनिया इसी तरह शांत रही, तो अंतरराष्ट्रीय नियमों का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मध्य पूर्व में अशांति से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा।